DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक कदम गांव की ओर, ग्राम सभा सशक्तिकरण के लिए गुजरा में हुई अनूठी पहल, पढ़िए पॉजिटिव खबर

गांव में 100 साल की उम्रदराज ये महिला करवा चुकी 4000 से ज्यादा महिलाओं का प्रसव, बुजुर्ग दाई का हुआ सम्मान तो युवाओं का भी बढ़ाया हौसला

बालोद। बालोद जिले के ग्राम गुजरा में एक कदम गांव की ओर थीम पर ग्राम सभा सशक्तिकरण का कार्यक्रम हुआ। जिसका नेतृत्व यहां के युवाओं ने ही किया। प्रमुख रूप से कार्यक्रम का संयोजन शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही नीलिमा श्याम ने किया था। जिनका उद्देश्य समाज में बदलाव लाना है और अच्छे कार्यों को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के जरिए गांव के युवाओं को प्रोत्साहित किया गया कि वह अपना भविष्य बेहतर से बेहतर बनाएं तो वही बुजुर्गों का भी सम्मान बढ़ाया गया। विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरूकता फैलाना भी इस आयोजन का उद्देश्य था। वही बच्चे जो बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं , वे क्या क्या बन सकतें हैं, उससे संबंधित पोस्टर देकर उनका हौसला भी बढ़ाया गया। ताकि वे अपने लक्ष्य तय कर उसी दिशा में मेहनत करें। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। एक कदम गांव की ओर ग्राम सभा सशक्तिकरण समारोह में सभी वर्ग की सहभागिता रही। आयोजन शिक्षाप्रद भी रहा। ग्राम गुजरा के समस्त ग्राम वासियों ने अपने पांचवी अनुसूची क्षेत्र एवं पेशा कानून की जानकारी ली। साथ ही ग्राम सभा अधिकारों महत्व एवं महिलाओं की महत्वता को समझा। गांव के होनहार बच्चों को सम्मान किया।

गांव में निशुल्क निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे ग्रामीणों का सम्मान किया गया। विशेष तौर पर गांव में कई सालों से अशिक्षित दाई मां (सुहान बाई) ने गांव के 4000 से भी ज्यादा महिलाओं की प्रसव करा चुकी है। जिनकी उम्र वर्तमान में 100 वर्ष के करीब है।

सुहान बाई

आज भी वह कार्य निशुल्क रूप से कर रही है। इन्हें गमछा व साड़ी देकर समस्त ग्रामवासी द्वारा सम्मानित किया गया। गांव के कोतवाल तिलक गंधर्व का भी सम्मान किया गया। साथ ही ग्राम पटेल सरपंच एवं अन्य अतिथि समस्त ग्रामवासी द्वारा 40 पौधों का वृक्षारोपण किया गया और इसकी देखभाल संरक्षण की शपथ ली। गांव को शोषण मुक्त रोजगार युक्त, आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। हरीश चंद्र भंडारी (सरपंच ) रमेश उईके (गांव का भूमियार) आनंद साहू (ग्राम पटेल) राजेश चुरेंद्र (जनपद सदस्य) समस्त पंचगण डाक्टर योगिता साहू समस्त मितानिन एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

You cannot copy content of this page