गुरुर के विजय मगेन्द्र बनाये गए श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष



बालोद/गुरुर। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बालोद में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बालोद की बैठक संपन्न हुई, जहां सभी पत्रकारों को अधिमान्य पत्रकार का फॉर्म भरने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही संगठन की एकजुटता को लेकर भी चर्चा की गई।इस दौरान संघ का विस्तार करते हुए गुरुर से विजय मगेन्द्र को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस बैठक में प्रदेश सहसचिव मोहनदास मानिकपुरी ने कहा कि हमें पुरानी गलतियों को सुधार कर बेहतर करने की दिशा में काम करना है।

जिला स्तरीय कार्यशाला का होगा आयोजन

संभाग अध्यक्ष छगन साहू ने भी बेरोजगारी पर केंद्रित कविता के माध्यम से आज के युवाओं और बच्चों की समस्या रखी, उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार संगठन को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। गुरुर ब्लाक के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विजय मगेन्द्र ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ के गुरुर के कार्यकारिणी तथा पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। इस बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष हरबंस अरोरा, प्रदेश सहसचिव मोहन दास मानिकपुरी, संभाग अध्यक्ष छगन साहू, सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page