DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो चोरों ने पार की ऑटो शोरूम से 1 लाख 95 हजार, पुलिस कर रही तलाश,फुटेज में चेहरा स्पष्ट नहीं

बालोद। गंजपारा बालोद में संचालित एक ऑटो शोरूम में बीती रात को 195000 रुपए नकदी की चोरी हो गई। चोरी करने के लिए 2 लोग पहुंचे थे। इसकी पुष्टि पास में ही लगे कैमरे के फुटेज से हुई है। जो ताला तोड़ने के दौरान घटना कैद हुई है। पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वयं एसपी जितेंद्र यादव, एएसपी हरीश राठौर, थाना प्रभारी नवीन बोरकर सहित अन्य जांच के लिए पहुंचे थे। संदेहियों से भी पूछताछ की जा रही है। शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ हो रही है। थाना प्रभारी नवीन बोरकर बताया कि अभी जांच चल रही है। जल्द ही चोरी करने वालों तक पहुंच जाएंगे। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर भी संदिग्धों की तलाश चल रही है। बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग पर स्थित उक्त शो रूम में इतनी बड़ी चोरी से अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप की स्थिति है।

संचालक ने लिखवाई है रिपोर्ट, इस तरह से हुई है घटना

संचालक हेमन्त बाफना ने बताया शो-रूम को सुबह 9 बजे चालू करके शाम 8 बजे बंद करता हूं । प्रतिदिन की भांति 5 अगस्त के रात्रि 8 बजे अपने शो-रूम में लगे शटर में स्वयं ताला लगाकर शो-रूम के ऊपर बने निवास स्थान में खाना खाकर रात्रि करीब 11.30 बजे सो गया था। 6 अगस्त के सुबह 9 बजे काम पर आए कर्मचारी गोपाल साहू को शो-रूम की चाबी देकर बोला कि गाडियों को बाहर निकाल कर साफ-सफाई करो। जैसे ही वह शटर में लगे ताला को खोलने लगा तब वह ताला टुटा हुआ था। तब वह मुझे आवाज देकर बुलाया और बोला कि शटर का ताला टुटा हुआ है। तब मैं आकर देखा तो शटर की 1 ताला टूटा हुआ था और शो-रूम के अंदर जाकर काऊंटर को जाकर देखा तो ड्राज का ताला भी टूटा हुआ था एवं ड्राज में रखे वाहन बिक्री की रकम 1,95,000 रुपए नही था । कोई अज्ञात चोर द्वारा बीती रात चोरी कर ले गया है।

48लोहे के प्लेट्स चोरी

बालोद। घोटिया चौक झलमला से एक निर्माणाधीन मकान से 30 हजार के लोहे के सामान चोरी हो गए। ठेकेदार ओमप्रकाश साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया। उन्होंने बताया माह जुलाई से झलमला घोटिया चौंक में स्थित टुमन लाल कोशिमा की नई मकान बनाने का ठेका लेकर मकान बनाने हेतु लोहे का प्लेट, रॉड कांटने का मशीन एवं अन्य उपकरण ले जाकर वहाँ स्टोर रूम बनाकर सुरक्षित रखते थे। जहाँ बाहर से ताला लगाकर रखे थे। प्रतिदिन की भांति 5 अगस्त को दिनभर काम करने के बाद सभी आवश्यक सामान को स्टोर रूम के अंदर रखकर ताला लगाकर चाबी अपने पास रखा था एवं लोहे का कुछ प्लेट को स्टोर रूम के बाहर रख दिये थे और शाम 6 बजे वापस अपने घर आ गया था। 6 अगस्त को 9 बजे काम लगाने गया तब देखा कि स्टोर रूम में लगे ताला को तोडकर स्टोर रूम के अंदर-बाहर रखे 48 नग लोहे का प्लेट, कटर मशीन, टूल्लू पंप, लोहे का रिंग, लोहे का चैली कुल कीमती करीबन 30,000/- रूपये को रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है ।

You cannot copy content of this page