अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी



जिला शिक्षा अधिकारी ने किया डौंडीलोहारा ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण, सामने आई गड़बड़ियां

बालोद। लगातार जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार बघेल बालोद जिले के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। अलग-अलग ब्लॉक के स्कूलों में पहुंच रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को वे डौंडीलोहारा ब्लॉक में पहुंचे थे। जहां कुछ स्कूलों में शिक्षक बिना सूचना के नदारद रहे। ऐसे शिक्षकों को 3 दिन के भीतर जवाब पेश करने नोटिस जारी किया गया। तो वही स्कूल में बच्चे कुछ विषयों में कमजोर पाए गए। कई बच्चे विषय में फेल हो रहे थे ऐसे बच्चों की शिक्षा सुधारने के सभी शिक्षकों को कहा गया कि उन विषयों पर ध्यान दे। पढ़ाई का तरीका भी सुधारो। डीईओ बघेल डौण्डीलोहारा विकासखंड के अंतर्गत संचालित शास. उच्च.माध्य.विद्या सुरेगांव का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे एवं बच्चों से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होनें कक्षा बारहवीं के बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए तथा लक्ष्य निर्धारित कर पढाई करने हेतु प्रेरित किए। अंग्रेजी, भौतिक शास्त्र तथा रसायन शास्त्र में अधिक बच्चों के अनुर्त्तीण होने का कारण संबंधित विषय शिक्षकों से पूछे ,तथा परिणाम सुधारने हेतु सभी शिक्षकों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने शास प्राथमिक शाला खैरा, कोबा, माध्य शाला कोबा, खैरा, हाई स्कूल कोबा, हायर सेकेण्डरी स्कूल सुरेगांव तथा गुण्डरदेही विकासखंड के स्वामी आत्मांनद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम गुण्डरदेही, माध्यमिक शाला अर्जुन्दा का भी निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक शाला खैरा में शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थित संतोषजनक पाई गई व प्राथमिक शाला कोबा में एक शिक्षक उगेश कुमार देशमुख अनुपस्थित थे। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस सूचना पत्र जारी करने निर्देशित किए। उन्होनें माध्यमिक शाला कोबा में कक्षा आठवीं के बच्चों को एन.एम.एम.एस. के फार्म भराने हेतु निर्देशित किए, वहीं माध्यमिक शाला खैरा में प्रधानपाठक के द्वारा स्कूल का संचालन किया जा रहा था, शेष शिक्षक लक्ष्मीकांत नेताम एवं ल उत्तम कुमार साहू बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। जिस पर त्वरित कार्रवाई तीन दिवस के भीतर अनुपस्थित का स्पष्ट कारण बताने हेतु कारण बताओ नोटिस सूचना पत्र जारी करने निर्देश दिए । शास. हाई स्कूल कोबा व हायर सेकेण्डरी स्कूल सुरेगांव व माध्यमिक शाला अर्जुन्दा में शिक्षक व बच्चों की उपस्थित तथा सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

You cannot copy content of this page