DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अग्निपथ, महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस ने दिल्ली जाकर किया प्रदर्शन, हुई बर्बरता पूर्वक गिरफ्तारी

बालोद। अग्निपथ, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में बालोद जिले के यूथ कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली जाकर प्रदर्शन किया। जहां जमकर नारेबाजी और पुलिस के साथ झूमाझटकी की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा उनकी बर्बरता पूर्वक गिरफ्तारी भी की गई। इसके बाद में मुचलके पर छोड़ा गया। देश में तेजी से बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में यह एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसमें बालोद जिले युवा नेताओ ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक झुमा झटकी के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के साथ युवा नेता विनोद टावरी, बालोद जिला एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाण्डेय, अभिषेक यादव, शिवेन्द्र देशमुख, गौरव गुप्ता, मयंक गंगरले, शुभम यदु, शिवम महोविया व अन्य कांग्रेसी साथियों को दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक गिरफ्तार किया गया।

You cannot copy content of this page