DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई के मुद्दे परप्रदेशभर के कांग्रेसी हुए एकजुट, बालोद के कांग्रेसियों ने भी रायपुर पहुंच किया प्रदर्शन

बालोद। महंगाई के मुद्दे पर राजनीति गरमाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने हल्ला बोला है। जिसके तहत शुक्रवार को पूरे प्रदेश भर के कांग्रेसी रायपुर में इकट्ठा हुए और वहां धरना प्रदर्शन करते हुए राजभवन का घेराव किया गया। इस प्रदर्शन में बालोद जिले की भी हिस्सेदारी रही। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में जिले के भी सैकड़ों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए और महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश जताया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी इस प्रदर्शन में जुटे हुए थे। जहां नेताओं ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं का विरोध किया और महंगाई को बेलगाम बताया। इसके लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराया गया।बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना देने कांग्रेसी रायपुर गए थे। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना एवं राजभवन घेराव कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में शामिल हुए। बढ़ती हुई महगाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना एवं राज भवन घेराव कार्यक्रम हुआ।

धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुधाकर के साथ सोना देवी देशलहरा, मिथिलेश नुरेटी प्रकाश नाहटा, कृष्णा दुबे, क्रांति भूषण साहू, सुचित्रा साहू संजय चंद्राकर, अलोक चंद्राकर यज्ञदेव पटेल, शम्भू साहू, रवि जायसवाल सुरेन्द्र भेड़िया, जागृत सोनकर कोदू राम दिल्लीवार, गुलाब जैन भूपेंद्र चंद्राकर, खुमान कुरैटी, ममता चंद्राकर, ओम प्रकाश गजेंद्र,चित्रसेन साहू शामिल हुए।

You cannot copy content of this page