DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेड़ से भीड़ गई बाइक, 3 युवक खेत में गिरे, एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बालोद। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम देव बावली मुख्य मार्ग के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए थे। जिसमें से एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक राजनांदगांव का 20 वर्षीय विवेक मंडावी पिता चंद्र कुमार था। जो अपने साथियों के साथ कहीं से लौट रहा था। इस बीच तेज रफ्तार बाइक रोड किनारे खेत से लगे बबूल के पेड़ से टकराकर भीड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पेड़ के सामने चालू हालत में ही फंसी रह गई और सवार तीनों युवक खेत में दूर जा गिरे। तीनों को गंभीर चोट आई थी। जिसमें से एक की मौत हो गई। देवरी पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज कर मर्ग कायम किया है।

You cannot copy content of this page