DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छेड़िया के प्राइमरी स्कूल को मिला जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में 5 स्टार

बालोद। जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में शासकीय प्राथमिक शाला छेड़िया ब्लॉक गुरुर को प्रथम स्थान मिला है। जिला स्तरीय रैंकिक में 95 प्रतिशत अंक लेकर शाला को फाईव स्टार मिला है। उक्त सम्मान विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी पी कोसरे , बीआरसीसी एन के साहू , सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के साहू , डी के भुआर्य के द्वारा संकुल प्रभारी के डी पुराईन एवं संकुल समन्वयक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र को दिया गया। संकुल समन्वयक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने प्रभारी प्रधान पाठक मेनका कटेन्द्र एवं सहायक शिक्षक संतोष राव कृदत्त सहित शाला परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्हें इसी तरह आगे भी शाला की गुणात्मक उन्नययन के लिए सतत प्रयत्नशील रहने का निर्देश दिया गया।

इन कार्यों के कारण मिला फाईव स्टार

प्रभारी प्रधान पाठक मेनका कटेन्द्र ने कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में आकर्षक बनाने के लिए वाल पेन्टिग ,गार्डनिंग , किचन गार्डन , रनिंग वाॅटर बनाए गए हैं। साथ- साथ बच्चों की शैक्षिक उपलब्धी बढ़ाने के लिए स्वयं के द्वारा सहायक शिक्षण सामाग्रियों का निर्माण किया गया है। बच्चों को रोचक गतिविधि से अध्यापन कराया जाता है। प्रतिदिन प्रार्थना में बच्चों को गणवेश तथा शारीरिक स्वच्छता पर ध्यान दिया जाता है। हर कक्षा में कुड़ादान रखा गया है। समुदाय से सहयोग लेकर विविध कार्य कराया गया है। स्कूल परिसर को शिक्षाप्रद चीजों से पेंटिंग से सजाया गया है।

You cannot copy content of this page