DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस गांव में लक्ष्मी पंडाल है कोरोना थीम पर, पढ़िए ख़बर आखिर क्या है खास

दुर्ग/उतई/मचांदुर । दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर के सार्वजिनक लक्ष्मी उत्सव समिति द्वारा लक्ष्मी पंडाल में लक्ष्मी माता झूला में स्थापित किया गया है, जो आमजनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति का यहां 10वा आयोजन है। इस वर्ष समिति के द्वारा आकर्षक पंडाल भी बनाया जायेगा एवं झांकी के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाने का उपाय बताया जा रहा है। इस वर्ष 5 फिट का का रखा गया है। लक्ष्मी माता की मूर्ति शासन के आदेश का एवं नियम का समिति द्वारा पूरा पालन किया जा रहा है। बिना मास्क के लक्ष्मी पंडाल में प्रवेश वर्जित किया गया है। पंडाल के अंदर रोज सैनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष धनेश साहू, उपाध्यक्ष आशीष सिंह राजपूत, सचिव प्रवीण कुमार यदु, कोषाध्यक्ष खिलेश्वर साहू, संरक्षक संजय पाठक, चोवा निषाद, सहसचिव नागेश्वर प्रसाद साहू सहित समिति के सदस्य हरीश यादव, छोटू विश्कर्मा, गोविन्द साहू, हेमचंद साहू, हिरा यदु, अब्दुल खान, दीपक यादव, भैयाराम साहू, देवा यादव, सज्जाद खान, गीतुराज, जय प्रकाश साहू, नरेंद्र साहू, जावेद खान, अब्दुल अज़ीम खान, राजा खान, सूरज कोठारी, राधे विश्कर्मा, तम्राज साहू, दिलीप यदु, केवल यादव, मनीष साहू, विक्की साहू, खिलेश्वर निषाद, दिनेश साहू, अरुण साहू, रमेश यदु, सुनील पाठक, वरुण ढीमर प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page