स्कूलों में घुटनों तक भरा पानी, सोमवार को भी शिक्षा का मंदिर संकट में, मौसम विभाग ने दी है बारिश की चेतावनी



बालोद। जिले में रविवार को रात तक बारिश जारी रही। ऐसे में आवागमन तो बाधित हुआ ही है। सावन की झड़ी से सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में भी पानी भर गया है। उक्त तस्वीरे गुरुर ब्लाक के ग्राम अकलवारा व अन्य स्कूलों की है। जहां घुटने तक पानी भरा हुआ है। रविवार छुट्टी के कारण तो जैसे-तैसे इस समस्या का सामना नहीं हुआ। लेकिन सोमवार को जब स्कूल खुलेंगे तो शिक्षा का मंदिर तालाब बने हुए हैं। वहां पढ़ाई करना मुश्किल होगा। कई गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गांव टापू नजर आ रहे हैं। तो इधर मौसम विभाग ने 18 जुलाई के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर उड़ीसा और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर- सौराष्ट्र तट, दिसा, रायसेन, अम्बिकापुर, निम्न दाब का केन्द्र, और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक स्थित है। 18 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है ।

You cannot copy content of this page