DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सार्थक दिवाली के लिए- चेहरे पर दीपक की चित्रकारी से ये शख्स दे रहा सन्देश- अपनो के साथ दूसरों की दिवाली भी हैप्पी बनाइये

बालोद। जिले के ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह चेहरे पर दीपक की चित्रकारी कर अनूठा सन्देश दे रहे हैं। उनका कहना है कि आओ हम सब मिलकर अपनों घरो के साथ दीन दुखियों के घर एक दीपक जलयाएँगे। ताकि सब की दीवाली हैप्पी हो जाए। उन्होंने इस बार जिले में बेटी पढ़ेगी, दीप जलेगी थीम पर भी दिवाली मनाने का अभियान शुरू किया है। जिसे कई गांव में अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है।

अपील सन्देश

उन्होंने अपील की है कि आओ हम सब मिलकर अपने घरों के साथ दीन दुखियों के घर एक दीपक जलाएंगे, उनकी भी दिवाली हैप्पी बनाएंगे।दीप जलेगी, बेटी पढ़ेगी, इस थीम पर इस बार दिवाली जरूर मनाए। बेटियों के सम्मान में घर के आंगन में दीपक जलाएं। बेटियां दो कुल का मान बढ़ाती हैं। इनका महत्व समझे। उन्हें सम्मानित करें। बेटी बेटा में कोई फर्क ना समझे। इस दिवाली दिल के इस भेद को पूरी तरह मिटा दे। यही कामना के साथ आप सभी की दीपावली शुभ हो। दीप जलेगी, बेटी पढ़ेगी, थीम पर दीप जलाकर, पौधे लगाकर दिवाली मनाइए। इस संकल्प को हर लोगों तक पहुंचाए। साथ ही कोरोना को लेकर सजगता, जागरूकता भी दिखाइए। मास्क पहनिए, दूरी बनाइए।

You cannot copy content of this page