DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में दिवाली से पहले घर का चिराग बुझा- दूध बेंचकर घर लौट रहा था युवक,बिना संकेतक खड़ी हाईवा से टकराई बाइक, मौत

बालोद। बालोद अर्जुन्दा मार्ग पर डुडेरा और परना के बीच फिर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक ग्राम भेंगारी का रहने वाला कुबेर राम यादव है। जो कि बुधवार की शाम 7 बजे अर्जुन्दा से दूध छोड़कर घर आ रहा था। इस दौरान बिना संकेतक के सड़क पर एक हाईवा खड़ी हुई थी। जो कि सड़क चौड़ीकरण की काम करने वाले सिंघानिया इंटरप्राइजेज कंपनी की बताई जा रही है। बिना किसी संकेतक के हाईवा खड़ी थी। जिसमें पीछे से जाकर बाइक सवार घुस गई। मौके पर ही कुबेर यादव की मौत हो गई। गुरुवार को अर्जुन्दा पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया तो गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने पर धारा 283 के तहत भी कार्रवाई की गई।

You cannot copy content of this page