DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुकान की छत तोड़कर 12 देसी मुर्गा और 12 बायलर ले गए चोर, अर्जुंदा पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

बालोद। अर्जुंदा में मुर्गी चोर सक्रिय हो गए हैं। यहां के छोटे-छोटे दुकानों को अज्ञात चोर निशाना बना रहे हैं। इस क्रम में एक महिला उमा सोनकर व एक अन्य व्यक्ति के दुकान से देसी मुर्गा, बायलर सहित विभिन्न सामानों की चोरी हो गई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थीया उमा निवासी प्रगति नगर अर्जुन्दा ने बताया मेरी बस स्टैण्ड अर्जुन्दा में उमा फल सेन्टर के नाम से दुकान है। रात करीबन 10 बजे मैं अपने फल बिक्री का काम खत्म करके अपना दुकान बंद करके अपने घर चली गई। सुबह 6 बजे जब मैं अपने घर से दुकान जाकर दुकान का ताला खोलकर अन्दर जाकर देखी तो दुकान का सामान अस्त व्यस्त बिखरा पडा हुआ था। तथा उपर का टीना से बना हुआ छत उखडा हुआ था और दुकान में रखे सामान देखी तो 1 नग तेल टीपा कीमती 2400,1 नग तांबा की गुण्डी कीमती 1000 रुपए, पुरानी इस्तेमाली इलेक्ट्रानिक तौल मशीन कीमती 4000, कुल कीमती 7400 रू0 एवं पडोसी मोहम्मद शमाल के ताज चिकन सेन्टर दुकान के उपर टीना से बना छत जो उखडा हुआ था, उसके दुकान में रखे 12 नग देशी मुर्गा कुल कीमती 4000 रू0 एवं 12 नग बायलर मुर्गा कीमती 3000 कुल कीमत 7000 की चोरी हुई थी।

You cannot copy content of this page