DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कार्रवाई से बढ़ा दबाव- तुएगोंदी मामले में मुख्य आरोपी दल्ली नगर भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह ने किया सरेंडर, कुल 18 गिरफ्तार

बालोद। तुएगोंदी बलवा के प्रकरण में मुख्य आरोपीगण अंततः गिरफ्तार हो गए हैं। मामले में लगातार पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही थी। 17 लोग गिरफ्तार पहले से हो चुके थे। जिसमें 18वा, जो कि मुख्य आरोपी था संजीव सिंह ने दल्ली थाने आकर विगत दिनों सरेंडर किया। जिसे पुलिस ने रिमांड पर जेल भेजा। संजीव भाजयुमो नगर अध्यक्ष है। बताया जाता है कि इन्हीं के नेतृत्व में तुएगोंदी में आदिवासी व अन्य समाज के लोगों पर हमला हुआ था। जो देव पूजा के बाद भोज कार्यक्रम में जुटे हुए थे। मंगचुआ पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह सभी 18 लोग घटना दिनांक 1 मई को पाटेश्वर धाम के नजदीक तूएगोंदी गांव में लाठी डंडा व तलवार लेकर हमला करने पहुंचे थे। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। मुख्य आरोपीगण एक माह से फरार चल रहे थे। लगातार जब पुलिस ने छानबीन करते हुए एक-एक कर कई आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई तो कार्रवाई के दबाव के चलते मुख्य आरोपी संजीव सिंह थाने आकर आत्मसमर्पण किया था। बता दें कि उक्त घटना पर थाना मंगचुआ में धारा 120 बी, 147, 148, 149, 294, 323, 506, 307 भा द वि 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3 (2) (V) एस सी एस टी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ था। घटना में प्रयुक्त पत्थर, लाठी, डंडा, दो मोटरसाइकिल, एक पिकअप, एक स्विफ्ट कार, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, मोबाइल पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

You cannot copy content of this page