
बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम सांकरा ज में गुरुवार की सुबह 9:00 बजे गांव के ही एक युवक 32 वर्षीय लोकेश पटेल की लाश कुएं में मिली है। बताया जाता है कि यह युवक शनिवार से लापता था। बालोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई गई है। लेकिन अब तक इसका कुछ पता नहीं चला था।

सुबह गांव के ही दिलीप साहू अपने खेत में धान कटवाने के लिए पहुंचे तो उन्हें बदबू का एहसास हुआ। अपने खेत के कुएं के पास जाकर देखें तो लाश ऊपर ही थी। कपड़ों के जरिए उसकी पहचान हो गई। बालोद थाने को खबर की गई है पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। आशंका आत्महत्या की ही जताई जा रही है। घर से वह लापता था। घरवाले लगातार खोजबीन कर रहे थे। अब आत्महत्या की वजह क्या हो सकती है, यह भी जांच का विषय है।
