
बालोद। मोदी सरकार के बेमिसाल 8 साल पूर्ण होने पर सेवा और सुशासन सप्ताह के रूप में महिला समूह,कार्यकर्ता का सम्मान किया गया। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू ने ग्राम सांकरा में महिला स्व सहायता समूह व मितानिन बहनों के सदस्यो को गुलाल लगाकर गमछा भेंटकर व श्रीफल देकर सम्मानित किया। जिसमे प्रमुख रूप से प्रीति साहू(जिला कार्यकारिणी सदस्य) गणेश साहू (कि.मो.मंडल अध्यक्ष), दिनेश सिन्हा (सरपंच) व श्रवण देवांगन उपस्थित थे।
