DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहला के शत प्रतिशत शालाओं में डिजीटल क्लास पूर्णता कार्यक्रम में पहुंचा पूरा जिला प्रशासन

मोहला- इन्द्रशाह मंडावी के नेतृत्व में ग्राम उरवाही मोहला में हुआ उदघाटन कार्यक्रम

मोहला में स्मार्ट टीवी से पढ़ाई की पहल अब शत प्रतिशत स्कूलों में हुआ पूरा

मोहला। कोरोना काल मे शिक्षा में नवाचार के लिए पहचान बनाने वाले जिला का वनांचल ब्लॉक मोहला में 11 नवम्बर को विधायक गोद ग्राम उरवाही में 15 स्मार्ट टीवी के उदघाटन के साथ शत प्रतिशत शालाओं का स्मार्ट क्लास उद्घाटन पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्द्रशाह मण्डावी जी थे । इस मौके जिला प्रशासन राजनांदगांव की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी के साथ संजय जैन समाज सेवी मोहला, जिलाधीश टोपेश्वर वर्मा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण कुमार, जनसंपर्क अधिकारी डॉ उषा किरण,एसडीएम सीपी बघेल,जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मोहला,बीईओ,एबीईओ व बीआरसी सहित शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मण्डावी ने शिक्षा के विकास की धारा में सहयोग देने वाले मोहला टीम का सम्मान करते हुए वनांचल में हुए डिजिटल नवाचार हेतु राजकुमार यादव,राजेन्द्र देवांगन और सतीश ब्यौहरे का विशेष सम्मान किया।जिलाधीश महोदय ने विकास कार्यों साथ साथ शिक्षा के प्रति वनांचल की जागरूकता को जिले के लिए गौरव की बात कही है।

You cannot copy content of this page