DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Breaking News- डौंडी में दो हाथियों ने तीन चौकीदार पर किया हमला, एक की हालत गंभीर, दो की जान बची, देखिए पूरी खबर, कैसे हुई घटना?

बालोद/डौंडी। डौंडी ब्लाक के ग्राम खुर्सीटिकुर में हाथियों का उत्पात जारी है। अब हाथी वन विभाग के अमले पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। आज शाम को 4:00 से 5:00 के बीच ग्राम खुर्सी टिकुर में सर्चिंग के दौरान तीन दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों पर दो हाथियों ने हमला कर दिया। अचानक कहीं से दो हाथी आए इस दौरान तीन कर्मचारी सर्चिंग में निकले हुए थे।

जान बचा कर दो कर्मचारी वहां से बड़ी मुश्किल से भागे लेकिन साल्हे का रहने वाला कर्मचारी बृजलाल फस गया। जान बचाने के लिए वह भी मशक्कत करता रहा और एक पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन हाथी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। एक हाथी दूर खड़ा देखता रहा तो दूसरा हाथी उस पेड़ के नीचे जाकर डाली हिलाने की कोशिश करने लगा।

डर के मारे बृजलाल पेड़ से कूदा लेकिन हाथी के सामने ही गिर पड़ा। फिर हाथी ने उस पर हमला करना शुरू कर दिया। जैसे तैसे अन्य दो कर्मचारी आसपास के लोगों को सूचना देकर वापस हाथी की ओर आए और पत्थर मारकर बड़ी मुश्किल से हाथी को वहां से हटाया। तब जाकर बृजलाल की जान बच पाई लेकिन हाथ में उसे गंभीर चोट लगी है। जिसे पहले डौंडी अस्पताल लाया गया। फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि घटना खुर्सीटिकुर क्षेत्र में हुई है। घायल बृजलाल पिता कंगलु राम गोंड़ उम्र 47 साल, साल्हे का रहने वाला है।

You cannot copy content of this page