DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- पंचर दुकान के मालिक ने अपने ही दुकान में लगाई फांसी, क्या है वजह? जांच में जुटी पुलिस, झलमला की घटना

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम झलमला के बस स्टैंड के पास संचालित एक टायर पंचर दुकान में दुकान मालिक सजी शामवेल उर्फ शिबू उम्र 55 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सुबह की बताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद सुबह 10.30 बजे बालोद थाना प्रभारी गेंदसिंह ठाकुर सहित अन्य स्टाफ जांच के लिए मौके पर पहुंचे हुए हैं। आत्महत्या की वजह अभी अज्ञात है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जाता है कि झलमला के ही रहने वाले सजी शामवेल रोज की तरह सुबह उठकर दुकान खोलने के लिए चौक पर आए। दुकान खोलें और चौक पर अखबार लेने के लिए भी गए थे। वहां से आने के बाद अखबार पढ़े फिर अपने ही दुकान में उन्होंने फांसी लगा ली। बालोद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्राहक आया तब हुआ खुलासा

बताया जाता है कि सुबह कोई ग्राहक दुकान में आया।आत्महत्या करने से पहले अंदर से मालिक ने शटर गिरा दिया था। दुकान खोला ना होने का अंदेशा होने पर फिर ग्राहक उनके घर चला गया। तब घर वालों ने बताया कि वह तो दुकान गए हैं। फिर मृतक की बेटी दुकान तरफ आई। शटर उठाकर देखी तो पापा फंदे पर लटके हुए थे। इस तरह घटना का खुलासा हुआ। घटना के बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई है।

You cannot copy content of this page