DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान खरीदी में न हो अड़चन, सांसद व भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे कलेक्टोरेट, कलेक्टर से बोले इस बार न बिगड़े व्यवस्था, रखना ध्यान

बालोद । क्षेत्रीय सांसद मोहन मंडावी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकान्त पवार ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर जनमेजय महोबे से मुलाकात कर जिले में धान खरीदी के सम्बंध में विस्तार पूर्वक चर्चा किया तथा किसानों के आवश्यकतानुसार एवं मांग के अनुरूप धान खरीदी करने की बात कही। सांसद मोहन मंडावी ने जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी के दौरान पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। बीते वर्ष धान खरीदी के दौरान किसानों को जो तकलीफ उठानी पड़ी थी, उस तरह की परेशानी इस वर्ष धान खरीदी के दौरान किसानों को न हो ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग भी भाजपा सांसद ने कलेक्टर जनमेजय महोबे से किया है। भाजपा सांसद ने कलेक्टर जनमेजय महोबे से कहा कि जिले के सभी खरीदी केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था धान खरीदी होने के पहले से की जाये ताकि जिले के किसानों को धान बेचने के लिए जाने पर धान खरीदी केंद्रों में अनावश्यक रूप से लंबे समय तक प्रशानिक लापरवाही के कारण रुकना न पड़े ।

जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकान्त पवार ने कलेक्टर जनमेजय महोबे से कहा कि धान खरीदी केंद्रों में ऐसी व्यवस्था की जाए कि किसानों का धान खरीदी केंद्रों में आने के बाद उसी दिन शाम तक किसी भी हालत में उनके धान को तौलने का काम सम्पन्न हो जाये। ताकि प्रत्येक किसान उसी दिवस अपना धान बेचकर अपने घर वापस चला जाए। विगत वर्ष धान खरीदी के दौरान किसानों को कई कई दिनों तक धान खरीदी केंद्रों में रुकना पड़ा था जो काफी तकलीफदायक भी था तथा किसानों को ऐसी व्यवस्था के कारण अपने धान को खरीदी केंद्रों में बेचने के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी तरह धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए शेड एवं पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने की बात भी कही। जहाँ पर बोर उपलब्ध है, वहाँ पाइन के पानी की अच्छी व्यवस्था करायी जाए तथा जिन धान खरीदी केंद्रों में बोर नही है उन समितियों में तत्काल बोर खनन कराया जाए।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने धान खरीदी के दौरान किसानों को धान खरीदी केंद्रों में हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने की बाते चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं से कही। धान खरीदी केंद्रों में पीने की पानी की व्यवस्था करने की बात पर कलेक्टर ने कहा कि किसानों के लिए पानी सहित हर आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ी तो बोर खनन भी कराया जाएगा।

चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं में पूर्व विधायक लाल महेन्द्र सिंह टेकाम, जिला महामंत्री प्रमोद जैन, सहकारी समिति के जिले के अध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुशीला साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु, जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, हरदेव लाल सार्वा, मणिकांत बघेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page