DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रह्मलीन राज योगी बाबा पाटेश्वर धाम की विशाल,, अस्थि कलश यात्रा 8 मई को

पाटेश्वर धाम से राजिम नवापारा तक जाएगी यात्रा

बालोद। 3 मई मंगलवार को बालयोगेश्वर श्री राम बालक दास जी का नयापारा राजिम में आगमन हुआ। आम बैठक चंपारण चौक चंद्राकर कांप्लेक्स में रखी गई ,जिसमें सन्त जी के द्वारा जानकारी दी गई कि ,साकेतवासी गुरुदेव महंत श्री राम जानकी दास जी की ,,भव्य अस्थि कलश यात्रा 8 मई दिन रविवार को पाटेश्वर धाम से नयापारा राजिम के लिए निकलेगी। यह विशाल सैकड़ो कार की यात्रा पाटेश्वर धाम से डोडीलोहारा, बालोद, झलमला,करहिभदर,गुरुर, धमतरी, कुरूद ,अभनपुर ,होते हुए राजिम शाम 4 बजे पहुचेगी।
राजिम नयापारा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से सदर रोड से होते हुए नेहरू घाट पहुंचेगी एवं त्रिवेणी संगम में अस्थि पुष्प अर्पण की जाएगी। कुलेश्वर महादेव व श्री राजीव लोचन मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धांजलि समारोह एवं भोजन प्रसादी नेहरू घाट रेस्ट हाउस सामुदायिक भवन में रहेगी । यह निर्णय श्री राम बालक दास जी एवं सभी भक्तों की आम सहमति से लिया गया। जिसमें पंडित अर्जुन तिवारी ,पंडित ब्रम्हदत्त शर्मा, दिनेश महाराज, शिव तिवारी, नत्थू राम साहू, डॉ आशीष यदु, दयालु गाडा, मनीष देवांगन ,राजू काबरा, रवि शंकर साहू नवागांव, गोवर्धन कंसारी,राजेंद्र यादव लखना,पंकज देवांगन, सोहन साहू पारा गांव एवं समस्त भक्त गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page