DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पाटेश्वर धाम के महंत ने कहा हमारे आवेदन पर नहीं हो रही सुनवाई, बलि देने वालों पर हो कार्रवाई वरना शुभचिंतक उतरेंगे मैदान पर

बालोद। श्री पाटेश्वर धाम की ओर से अपील करते हुए महंत राम बालक दास ने विगत दिनों यहां दी गई पशु बलि के भागीदार लोगों पर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। राम बालक दास का कहना है कि अब तक उनके द्वारा दिए गए आवेदन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रशासन एक पक्षीय कार्रवाई कर रहा है और हमारी सुनवाई नहीं हो रही है।
विगत 1 मई को श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम पवित्र तीर्थ में ग्राम तुएगोंदी के लोग एवं कुछ बाहर से आए हुए लोगों के द्वारा जबरदस्ती प्रवेश करके पाटेश्वर बाबा के मंदिर में जीव बलि दी गई। इस निंदनीय कृत्य के करने वालों के ऊपर कार्यवाही की मांग करते हुए पाटेश्वर धाम क्षेत्र के भक्तों के द्वारा थाना प्रभारी डौंडीलोहारा मंगचुआ को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही एसपी बालोद एवं एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया है। 2 दिन बीतने के पश्चात भी जीव हत्या करने वाले आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अतः अब पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के पाटेश्वर धाम के शुभचिंतकों को मैदान में उतरना होगा। सभी इस विषय को लेकर अपने अपने क्षेत्र में आंदोलन के लिए तैयार रहें। महंत बालक दास ने कहा हमारी दो मांग है। पहला , श्री जामडी पाटेश्वर धाम तीर्थ क्षेत्र में जीव हत्या करने वाले उन लोगों को गिरफ्तार किया जाए और उन पर कड़ी कार्यवाही हो ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुस्साहस और कोई ना कर सके।दूसरा मांग,श्री जामडी पाटेश्वर धाम को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि यहां आने वाले लाखों भक्तों को किसी प्रकार की क्षति ना हो।

One comment
20 दिन पहले बड़े भाई की हत्या कर तालाब के पास छिपाया था लाश, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा कर खुद फंसा आर

[…] केस दर्ज, तलवार लेकर भी आए थे हमलावर पाटेश्वर धाम के महंत ने कहा हमारे आवेद… ब्रह्मलीन राज योगी बाबा पाटेश्वर […]

You cannot copy content of this page