DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

24 को सीएम गुंडरदेही में पहुंचेंगे दोपहर 2:25 बजे , आयोजन की तैयारी में जुटा साहू समाज और जिला प्रशासन, देखिए विस्तृत प्रोटोकॉल, कब क्या होगा?

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुंडरदेही में आयोजित मां कर्मा महोत्सव व सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल होंगे। इस आयोजन की तैयारी में साहू समाज सहित जिला प्रशासन के लोग जुटे हुए हैं। कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी तैयारी का जायजा लेने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के के आगमन को लेकर विभागीय प्रोटोकॉल भी जारी हो चुका है। जिसमें 24 अप्रैल को कांकेर, बालोद और धमतरी जिले में विभिन्न विभिन्न जगह पर आयोजित अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे। बालोद जिले में उनका आगमन दोपहर 2:25 बजे चारामा से होगा। ब्लॉक के गुंडरदेही में तहसील स्तरीय मां कर्मा महोत्सव में दोपहर 2:30 से 3:20 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद 3.25 बजे वे नगर पंचायत भवन के सामने हेलीपैड से गुंडरदेही से प्रस्थान कर सेमरा, कुरूद आगमन होगा। जानकारी अनुसार गुंडरदेही में माँ कर्मा महोत्सव के इस आयोजन में साहू समाज की करीब 1 हजार महिलाएं कलश शोभा यात्रा निकालेंगी। सामूहिक आदर्श विवाह अंतर्गत 13 जोड़ो का विवाह होगा।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page