DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी के इस इलाके में तेंदुए की दस्तक, देखें अब किसका किया शिकार? लोगों में दहशत

डौंडी। बालोद जिले के डौंडी ब्लाक में तेंदुए की दस्तक फिर से शुरू हो गई है। पिछले दिनों से जहां इस ब्लॉक में हाथियों का आतंक छाया हुआ है तो अब तेंदुए की आमद ने ग्रामीणों को फिर से डरा दिया है। नई घटना डौंडी ब्लाक मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर ग्राम चिहरो में सामने आया है जहां तेंदुए ने किसान के गाय पर हमला करके उसे मार डाला है।

चिहरों के रहने वाले रायसिंह मंडावी की गाय जंगल में मृत हालत में मिली थी। जब घटनास्थल पर पहुंचे तो तेंदुए के हमले जैसा प्रतीत हुआ। वन विभाग द्वारा इसकी पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों को विभाग की ओर जंगल की ओर जाने से बचने अलर्ट किया गया है। बताया जाता है कि शनिवार शाम 4:00 बजे से गाय चरने के लिए निकली थी। रात भर रविवार को उनकी गाय नही आई दूसरे दिन खोजबीन की गई तो घर से 100 मीटर दूर मृत हालत में मिली। तेंदुए के पंजे के निशान थे।

You cannot copy content of this page