DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद-अर्जुन्दा मार्ग पर बड़ा हादसा- तेज रफ्तार बाइक चालाक ने 12 साल के बच्चे को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत, दूसरे दिन पकड़ा गया चालक, पढ़िए पूरा मामला

मृतक बच्चा कोमल ठाकुर

बालोद। बालोद से अर्जुन्दा मार्ग पर बीती रात को करीब 8 बजे ग्राम डूडेरा में घर के सामने खड़े एक 12 साल के बच्चे कोमल ठाकुर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को लोगों ने संजीवनी 108 के जरिए अर्जुन्दा अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के दौरान जुटी भीड़ व लोगों के आक्रोश को देखते हुए बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बाद में दूसरे दिन यानी शनिवार को बाइक चालक भी पकड़ा गया। जो गब्दी का रहने वाला है। पूछताछ में चालक मनोहर लाल का कहना था कि वह कोंगनी से घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक कुत्ता आ गया था। जिसे बचाने के चक्कर में वह बच्चे से टकरा गया और यह घटना हो गई। पुलिस बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page