DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खपरी में सम्पन्न हुआ शाला प्रबंध समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण

बालोद। राज्य शैक्षिक संस्थान SCERT के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला खपरी के शाला प्रबंध समिति का क्षमता विकास हेतु तीन दिवस प्रशिक्षण दिनांक 21 से 23 मार्च आयोजित है। जिसमें मास्टर ट्रेनर श्रीमती टोमेश्वरी देशमुख प्रधान पाठक प्राथमिक शाला दुधली द्वारा SMC को विभिन्न मुद्दों पर शाला प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता, आपदा प्रबंध, बाल संरक्षण, शाला मद,जेंडर दृष्टि एवं विभिन्न विभागों से समन्वय पर चर्चा करते हुए एमएमसी का क्षमता विकास हेतु जानकारी दिया गया।

शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष नेतराम कुंभकार द्वारा एसएमसी के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य शासन व शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया।

उपस्थित सदस्यों में नेतराम कुंभकार, चिमन पटेल, गोपाल देवांगन, सूरज साहू, सेवाराम पटेल, लोकनाथ निषाद, केशव राम पटेल,श्रीमती उमेश्वरी पटेल, इंदु ठाकुर, जागेश्वरी निषाद, रीमा यादव, भाँति ठाकुर, उषा निषाद, दिनेश्वरी धनकर एवं शिक्षकों में एस के मण्डलोई, पुराणिक जांगड़े उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page