DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्मार्ट माता का चयन करते हुए संभाग स्तरीय रायपुर संभाग का अंगना म शिक्षा 2.0 प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

रायपुर। संभाग स्तरीय ,,रायपुर संभाग का एक दिवसीय अंगना म शिक्षा 2.0 प्रशिक्षण शासकीय प्राथमिक अभ्यास शाला शंकर नगर रायपुर, जिला रायपुर में 22 मार्च को संपन्न हुआ। जिसमें रायपुर संभाग के महासमुंद ,बलोदाबाजार एवं रायपुर जिला के सभी 16 ब्लॉक से 2-2 शिक्षिकाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में उपस्थिति 100% रही। प्रशिक्षण सह मेला में उपस्थित सभी शिक्षिकाएं मेला का अवलोकन किए एवं मेले में बनाए गए काउंटर एवं काउंटर में किए जा रहे गतिविधियों का अवलोकन किए। इसी प्रकार का मेला सह प्रशिक्षण उन्हें अपने ब्लॉक में 24 या 25 मार्च को आयोजित करना है, जिसमें प्रत्येक ब्लाक के सभी संकुल ओर से एक-एक शिक्षिकाएं उपस्थित होंगी।

संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में शंकर नगर क्षेत्र से सबसे अधिक सक्रिय माता को स्मार्ट माता के रूप में चुना गया। स्मार्ट माता का नाम श्रीमती कुंती यादव है वे उस क्षेत्र की बेहद सक्रिय महिला हैं एवं उनका संपर्क 190 महिलाओं से है । उन्होंने अंगना म शिक्षा कार्यक्रम की गतिविधियों को अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं के साथ लगातार साझा करने का विश्वास दिलाया एवं उन्होंने खुशी जाहिर की कि इतने बड़े क्षेत्र में मुझे स्मार्ट माता के रूप में चुना गया है। मेले में कुल 33 बच्चे एवं 33 माताएं उपस्थित थी।

यह बच्चे कक्षा पहली एवं दूसरी के थे। कार्यक्रम में राज्य परियोजना कार्यालय के सहायक संचालक डॉ एम सुधीश, डाइट प्राचार्य श्री आर के वर्मा,श्रीमती रीता चौबे ,श्रीमती रीता श्रीवास्तव ,यू आर सी सी श्री शिरीश तिवारी, एपीसी श्रीमती पूनम तिवारी, अभ्यास शाला शंकर नगर की प्रधान पाठिका रूहानी फ्रैंकलीन एवं उनका समस्त स्टाफ एवं शंकर नगर के सीएसी श्री केशव साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण, एसआरजी श्रीमती रीता मंडल द्वारा दिया गया। काउंटर में वोलुन्टियर बच्चों द्वारा सहयोग किए जाने हेतु उन्हें अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार एक दिवसीय संभाग स्तरीय मेला सह प्रशिक्षण सफल रहा।

You cannot copy content of this page