बालोद । दीपावली के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक शुरू हो गयी है। नगर पालिका परिषद बालोद अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संगठित वैभव लक्ष्मी स्वसहायता समुह के द्वारा शहर के संजारी क्लब के पास बिहान बाजार की शुरुआत की है, जहा छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी मुर्कु, बड़ी, पापड़, मिक्चर और भी अन्य प्रकार की सामाग्रियां कम दामों में उपलब्ध है। महिला समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, सीएमओ रोहित साहु, सिटी मिशन मैनेजर केतन नायक, सीओ भुमिका श्याम कुंवर का विशेष सहयोग रहा।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला समूहों ने खोला बिहान बाजार..












