DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मंत्री अनिला भेंडिया ने दी ग्रामीणों को नसीहत, हाथियों से रहें दूर, उन्हें न उकसाएं, प्रभावित परिवारों को स्वेच्छानुदान से मिलेंगे 15-15 हजार रूपए

बालोद। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया आज डौण्डी विकासखण्ड में हाथियों के विचरण से प्रभावित ग्राम जबकसा, ग्राम खुर्सीटिकुर और ग्राम लिमऊडीह का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर हाथियों के विचरण से हुई फसल आदि की क्षति की जानकारी ली। कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा और वनमण्डल अधिकारी सतोविशा समाजदार इस अवसर पर मौजूद थे।

मंत्री भेंडिया ने ग्रामीणों से कहा कि हाथियों के विचरण से हुई क्षति का मुआवजा राशि शासन के नियमानुसार प्रदान की जाएगी, इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रभावित परिवार को स्वेच्छानुदान से पन्द्रह-पन्द्रह हजार रूपए भी दी जाएगी। मंत्री भेंडिया ने प्रभावित परिवारों की संख्या और रकबा की जानकारी ली। उन्होंने क्षति का आंकलन करने सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की मॉग के अनुरूप मनरेगा के तहत् उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याए भी सुनी। ग्राम जबकसा के 18 वर्षीय दिव्यांग मनोज कुमार के पिता देवराम ने मंत्री को बताया कि उसका पुत्र दिव्यांग है और उसे दैनिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अतः उसे व्हीलचेयर दिलाया जाए। मंत्री ने दिव्यांग मनोज की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना और त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसानों ने मंत्री को बताया कि राजीव गॉधी किसान न्याय योजना के तहत् तीसरे किश्त की राशि उनके बैंक खाते में जमा हो गया है। मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वे हाथियों से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार से उन्हें न उकसाएॅ।

कलेक्टर ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिन किसानों के खेतों की फसलों को नुकसान हुआ है, उन्हें रबी फसल के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। वन मण्डल अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के अमले द्वारा सभी प्रभावित ग्रामों में प्रतिदिन निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि का भुगतान हो चुका है तथा बोनस राशि संग्राहकों के बैंक खाते में जमा हो चुका है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक पीयूष सोनी, अतीक कुरैशी, विवेक मसीह और विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page