DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीड़ितों की समस्या सुन जब मंत्री अनिला हुई भावुक, कई लोगों की तत्काल हुई मांग पूरी

बालोद/कुसुमकसा । छत्तीसगढ़ शासन के महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने कुसुमकसा में ट्रायसिकल व कृषि विभाग से कृषको सरसो किट व धान कटाई मशीन व स्वेच्छनुदान निधि से तीन हितग्राहियों को राशि का चेक वितरण किया। मंत्री ने हाथी प्रभावित ग्रामों का दौरा करने के बाद कुसुमकसा पहुंची थी। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री अनिला भेड़िया ने दोनों पैर से विकलांग कुसुमकसा निवासी फलसिंह साहू को ट्रायसिकल देते हुए पूछा कि ट्रायसिकल ठीक है ना? फलसिंह साहू ने भावुक होकर कहा कि आपके आशीर्वाद से मुझे ट्रायसिकल मिला है, बैटरी चलित होने के कारण मुझको इसमें बैठकर जाने में काफी सुविधा होगी। उसने मंत्री का ट्रायसिकल दिलाने पर आभार व्यक्त किया।

मंत्री अनिला भेड़िया ने स्वेच्छनुदान मद से चिकित्सा हेतु रामप्रसाद सिन्हा, फुलबासन बाई, खोरबहारा राम को दस-दस हजार रुपये का चेक प्रदान किया, वही अनिल सुथार ने मंत्री महोदय को बताया कि ग्राम का चरवाहा संतोष कुमार यादव के बीमारी के चलते मृत्यु हो जाने पर दो छोटे छोटे बच्चों के साथ जीवन यापन में उसकी पत्नी पुष्पा यादव को हो रही आर्थिक परेशानी से अवगत कराते हुए पुष्पा यादव को मिलाया, मंत्री ने उसकी पीड़ा को देखते हुए दस हजार रुपये का आर्थिक सहयोग स्वेच्छनुदान मद से दिए।

खनिज न्यास निधि से आबंटित दो धान कटाई मशीन बिटाल के कृषक शैल ठाकुर व बनवाली नेताम को दिया गया। कृषि विभाग द्वारा सरसो का मिनी किट कुसुमकसा के कृषक दाताराम रावटे, धनऊ राम, खोरबहारा राम, शंकर पिस्दा, उजियारा बाई को मंत्री के हाथों वितरण कराया गया।

इस अवसर पर मंत्री अनिला भेड़िया ने उपस्थित जनों से कुशलछेम पूछते हुए फसल कटाई की जानकारी ली व शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाने की बात कही। मंत्री अनिला भेड़िया से ग्राम पंचायत कुसुमकसा के सरपंच शिवराम सिन्द्रामे व पंचगण मिलकर अस्पताल के लिए आरक्षित भूमि पर हो रहे अवैध कब्जा पर उचित कार्यवाही करने का ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत गुजरा के प्यारा सिंह के द्वारा गौठान के कार्यो के सम्बंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रकाशचंद कुचेरिया, एसपी यादव, रूपनारायण सिन्हा, प्रेमचंद जैन, अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य, नितिन जैन, हकीम खान, नदीम खान, बिरझू राम, चंद्रकुमार सिन्हा, राजू सिन्हा, बेलसिंह रावटे, जिवराखन नेताम, पुष्पाबाई यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page