DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BreakingNews- 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दल्ली राजहरा में धरने पर बैठे आप के नेता, नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन कर रहे नेतृत्व, पढ़िए पूरा मामला

बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा नगर विकास व रोजगार संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता व नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन अपने साथियों सहित धरने पर बैठ गए हैं। सुबह-सुबह ही पार्टी का प्रदर्शन शुरू हो गया है। 12 सूत्रीय मांग को लेकर झरन मंदिर के सामने पुलिया के पास लोग धरने पर बैठे हुए हैं और चक्का जाम भी किया जा रहा है। इस संबंध में पहले से ही ज्ञापन देकर पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को चेतावनी दी गई थी लेकिन कोई कार्यवाही ना होने पर यह कदम उठाया गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है। देखिए क्या है इनकी मांगे।

You cannot copy content of this page