DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के इस गांव के बच्चे पानी को भी मानते हैं भगवान, तालाबों की पूजा कर मनाते हैं जल उत्सव, देखिये खबर

बालोद। ग्राम डुड़िया में जल योद्धा, जल स्टार, ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व में बच्चों के साथ तालाबों में जाकर मां गंगा स्वरुप पावन जल की पूजा-अर्चना की गई। वहीं बच्चों ने तालाब के अंदर जाकर जल को बचाने व सहेजने के साथ संरक्षण के लिए जल की एक-एक बूंद को हाथ में लेकर जल बचाने का शपथ लिया।

जल योद्धा, जल स्टार ग्रीन कमांडो विरेन्द्र सिंह ने कहा कि तालाब, कुंआ, नदी, नाले, नरवा, बांध, नहर जलाशय आदि हमारे प्राचीन व प्राकृतिक अमूल्य धरोहर है। इसका संरक्षण व सुरक्षा व बचाव करना हम देश, शहर, गांव के हर आम नागरिक व लोगों की पहली नैतिक जिम्मेदारी है। बच्चों ने जल उत्सव मनाकर लोगों को जल बचाने व जल संरक्षण का संदेश दिया। जिसमें ग्राम डुड़िया के जल योद्धा यशवंत कुमार टंडन, दामिनी टंडन, दीपिका देशलहरे, निकिता देशलहरे, निधि देशलहरे, सती देशलहरे, प्रियांचल टंडन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page