DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगरीय प्रशासन मंत्री ने नवागांव स्थित सेनीटेशन पार्क का किया अवलोकन,, गोबर से बनाए दीये एवं गमले का किए प्रशंसा

राजनांदगांव । नगरीय प्रशासन एवं विकास व श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिव डहरिया नवागांव स्थित सेनीटेशन पार्क का अवलोकन किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने खाद प्रसंस्करण केन्द्र, मणी कंचन केन्द्र का निरीक्षण किया। पार्क में स्वच्छता दीदीयों द्वारा गोबर से बनाए हुए दीये एवं गमले को देखकर सराहना की। डॉ. डहरिया ने स्वच्छता दीदीयों से बातचीत की और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। मंत्री डॉ. डहरिया को स्वच्छता दीदीयों ने गोबर के दीये उपहार में दिए।

इस अवसर पर अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी छन्नी साहू, महापौर हेमा देशमुख, नगर निगम के अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page