DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING NEWS- पत्नी की हत्या कर यह पति दूसरे जिले के ईट भट्ठा में 2 माह तक मजदूर बनकर छिपा रहा, देवरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज भेजेंगे जेल

बालोद/देवरी बंगला। देवरी क्षेत्र के ग्राम गहिरानवागांव में 2 माह पहले अगस्त में एक महिला विशाखा बाई उर्फ मधु निषाद की हत्या हो गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में विशाखा बाई के पति विजय कुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। जो लगातार दो महीने तक मजदूर बनकर कर दूसरे जिले के ईट भट्ठे में जाकर काम के बहाने छिपा हुआ था। पुलिस के मुताबिक पत्नी की लाश कुएं में मिली थी। जब पीएम हुआ तो पुष्टि हुई कि उसका गला घोटा गया है। इस घटना के बाद से पति फरार था। पति विजय कुमार निषाद को संदेही के रूप में पुलिस तलाश कर रही थी। लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला था। वह घर से साइकिल लेकर निकला था। उसके पास मोबाइल भी नहीं था तो पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में भी परेशानी हो रही थी। लेकिन कहते हैं ना कानून के हाथ लंबे होते हैं, गुनाहगारों को तक 1 दिन पहुंच ही जाती है। पुलिस ने उन्हें ढूंढ ही लिया। आरोपी विजय कुमार निषाद निकला जो अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए उसे मौत के घाट उतार कर फरार था। आरोपी शातिर भी था और अपनी पहचान छुपाते हुए राजनांदगांव जिले के मुढ़ीपार गांव में एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। जहां वह एक ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम भी करता था। 26-27 अगस्त को उन्होंने पत्नी की हत्या की थी। 28 को लाश मिली थी। हत्या की वजह चरित्र पर शंका बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज रिमांड पर जेल भेजा जाएगा ।

You cannot copy content of this page