DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा जिला बालोद द्वारा आजीवन निधि संकलन की शुरुआत 9 फरवरी से

बालोद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन के संचालन हेतु कार्यकर्ताओं से धन संग्रहण कार्य की शुरुआत प्रदेश नेतृत्व के निर्देश से आजीवन निधि धन संग्रहण की शुरुआत 9 फरवरी से जिला मुख्यालय के कुर्मी भवन बालोद मे दोपहर 1 बजे से बैठक के माध्यम से होगी। बैठक लेने प्रदेश व जिले के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस अभियान की शुरुआत के लिए प्रदेश से बैठक प्रभारी हेतु पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ,जिला भाजपा प्रभारी – प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य केदारनाथ गुप्ता एवं जिला भाजपा के प्रभारी एवं पदेन सदस्य जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, जिला महामंत्री द्वय देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, सहित पूर्व विधायक राजेंद्र राय, बालमुकुंद देवांगन जिले के वरिष्ठ नेता गण, जिला भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी ,कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष ,जिला पंचायत सदस्य, नगर व जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व जिला संयोजक की उपस्थिति में बालोद जिले की आजीवन निधि संकलन की शुरुआत होगी।

You cannot copy content of this page