पहले लॉकडाउन के दौरान से ही गायब है ये बच्चा ढूंढने के लिए पुलिस ने की 5000 इनाम की घोषणा, देखिये चेहरा



बालोद। बालोद जिले के संजारी चौकी क्षेत्र के ग्राम गारका से 17 साल का एक बच्चा विकास चुरेन्द्र 14 जून 2020 से लापता है। इस बच्चे की तलाश में परिजनों और पुलिस दोनों ही थक गई है। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ है। अंततः पुलिस प्रशासन व परिजनों की सहमति से बच्चे की तलाश के लिए अब इनाम की घोषणा भी कर दी गई है। इस बच्चे के बारे में जानकारी देने वाले को ₹5000 का इनाम दिया जाएगा। जो जानकारी बताएंगे उसका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। विकास चुरेन्द्र के पिता स्वर्गीय रोमन चुरेन्द्र बीएसपी में थे । उनका दल्ली में भी रहना होता था ।परिवार में विकास की मां व चाचा व अन्य रहते हैं। पुलिस के अनुसार दल्ली में उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पूर्व में जून में जब लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी उसी दौरान से यह छात्र कुछ बात पर घरवालों से नाराज होकर निकला था। जो अब तक नहीं लौटा। बच्चे के पास मोबाइल नहीं है जिससे पुलिस लोकेशन ट्रेस भी नहीं कर पा रही। संजारी चौकी पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि अगर इसके बारे में कुछ भी पता चलता है तो मोबाइल नंबर 94792 60644 या फिर पुलिस कंट्रोल रूम 94791 91160 पर सूचना दे सकते हैं। जब जून में पहली बार लॉक डाउन की शुरुआत हुई थी। उसी दौरान से ही यह बच्चा घर वालों से कुछ बात पर नाराज होकर निकला है। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस गुम इंसान क्रमांक 151/2020 दर्ज करके मामले की जांच में जुटी हुई है। चूंकि यह नाबालिग भी है इसलिए अपहरण की धारा 363 का भी केस दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page