DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने मृत जवान को इंसाफ दिलाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा दुर्घटना में नहीं, ठेकेदार के लापरवाही से गई आर्मी के जवान की जान

जिला प्रशासन कर रहा है ठेकेदार को बचाने की कोशिश…मामले की हो निष्पक्ष जांच

बालोद/ दुर्ग। विगत एक फरवरी को ग्राम रजौली, ब्लाक गुण्डरदेही जिला बालोद के निवासी भारतीय सेना में पदस्थ जवान युवराज चंद्राकर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। वहीं मिथिलेश धनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक आर्मी जवान की लद्दाख में पोस्टिंग थी। छुट्टी लेकर गांव रजोली आया था। इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा जनदर्शन के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के ऊपर एफ.आई.आर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है । साथ ही जवान के परिजनो को छत्तीसगढ़ शासन व लोक निर्माण विभाग के द्वारा 50 लाख की मुवाअजा राशी देने की मांग की।


युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि निर्माणाधिन सड़क में किसी भी तरह के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क पर पानी का छिड़काव समय-समय पर न होने के कारण सड़क और आस-पास के क्षेत्रों में धूल की गुबार बना रहता है। इससे वाहन चालको को देखने में समस्या आती है। इस वजह इस सड़क पर आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है।आपको बता दे की उक्त घटना रात 9:30 बजे की है जब निर्माणाधिन सड़क (पुलगांव अंडा मार्ग) में अज्ञात वाहन के टक्कर से जवान की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की सड़क निर्माण से जुड़ी भारी वाहन के टक्कर से जवान की मौत मौके पर ही हो गई व जवान के एक साथी को प्रत्यक्षदर्शिोयों के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है। टक्कर मारने के बाद भी वाहन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और जवान को अस्पताल ले जाने के बजाए अंधेरे का लाभ उठाकर वह वहां से फरार हो गया। इस मामले में अंडा पुलिस के द्वारा दुर्घटना की जांच की गई व मर्ग कायम किया गया है, लेकिन इस मामले में लगभग एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ऐसे में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मानना है कि जिला प्रशासन अज्ञात आरोपीयों को बचाने में लगी है। जिससे की उक्त निर्माणाधिन सड़क के ठेकेदार को सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल नहीं करने पर किसी भी प्रकार के कार्यावाही से बचाया जा सकें। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने जिलाधिश के साथ मामले में कार्यवाही करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिलाी – दुर्ग,तहसिलदार जिला – दुर्ग को ज्ञापन सौंपा है।

क्या है मामला

गुंडरदेही-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम अंडा के पास सड़क दुर्घटना में ग्राम रजोली निवासी आर्मी जवान की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। गुंडरदेही ब्लाॅक के ग्राम रजोली निवासी आर्मी जवान युवराज चंद्राकर पिता यमुना प्रसाद चंद्राकर (25 वर्ष) व उनके मित्र मिथलेश धनकर पिता लक्ष्मीनाथ धनकर (26 वर्ष) मंगलवार को बुलेट को सर्विसिंग कराने दुर्ग गए थे। सर्विसिंग कराने के बाद दोनों अपने घर रजोली आ रहे थे।

इसी बीच ग्राम अंडा के पास रात 9:30 बजे अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे आर्मी के जवान युवराज चंद्राकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

You cannot copy content of this page