DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील सतनामी समाज अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ गठन के लिए गुण्डरदेही में बैठक कल 5 नवम्बर को

बालोद/ गुंडरदेही। प्रदेश सतनामी समाज एवं जिला सतनामी समाज बालोद के आदेशानुशार बालोद जिला के पांचो तहसील में अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन किया जाना है। इसी क्रम में तहसील सतनामी समाज गुण्डरदेही में 5 नवम्बर गुरूवार को समय 11 बजे से 3 बजे तक स्थान सतनाम भवन गुण्डरदेही में बैठक रखी गई है। शशि बंजारे अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज गुण्डरदेही एवं संजय कुमार जोशी अध्यक्ष जिला अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ बलोद ने गुण्डरदेही तहसील के अंर्तगत आने वाले समस्त विभाग के कर्मचारियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सतनामी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थिति प्रदान करेगें। बैठक में मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। साथ ही सोशल डिस्टटेन्स का पालन किया जाएगा।

You cannot copy content of this page