Sat. Sep 21st, 2024

बालोद/दल्लीराजहरा। डौंडी ब्लॉक के दूरस्थ जंगलो में हाथियों के द्वारा किए गए फसलों के नुकसानी का जायजा लेने व पीड़ितों से मुलाकात करने जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जबकसा, लिमउडीह, खुर्सीटिकुर का दौरा किया। इस दौरान पीड़ित किसानों ने हाथियों द्वारा खेतो में किए गए फसल के नुकसानी से अवगत कराया। साथ ही हाथी के ग्राम के आसपास जंगलो में घूमने से जानमाल का खतरा बताया।

ग्राम जबकसा में ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रात में हाथी गांव में आ गए थे। ग्राम के दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया व एक बैल को भी मार दिया। सरपंच हिरदेराम कोमा ने बताया कि हाथी के दहशत में खेतों में धान काटने जाने में डरने लगे है। जबकसा चौक में वन विभाग का अमला दिन रात पहरा दे रहा है। ग्राम लिमउडीह केकतिपारा में हाथी ने कई किसानों के खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान किया है। कुछ खेतो में खड़ी फसलों को हाथी ने पैरों तले रौंद कर पूरा खराब कर दिया है। किसान अपनी मेहनत की कमाई धान की फसल जो पक गयी है। हाथी द्वारा खराब की गई फसल का मूल्यांकन कर समुचित मुआवजा दिलाने की बात कही। ग्रामीणों ने ग्राम के आसपास हाथियों के भ्रमण करने से दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि रात को नींद नहीं आती तथा दिन में खेत की ओर जाने में डर बना रहता है ।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने हाथी से प्रभावित ग्राम का दौरा कर ग्रामीण किसानों से चर्चा की तथा हाथी द्वारा किये गए नुकसानी की जानकारी लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराकर मुआवजा दिलाने की बात कही।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी ने हाथी के द्वारा किसानों की फसल क्षति का आर्थिक मूल्यांकन सही ढंग से करवाकर ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने जिला प्रशासन व वन विभाग से चर्चा करने की बात कही। हाथी से उनके समुचित सुरक्षा दिलाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने की बात कहते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया। साथ ही ग्रामीणों को अपनी जानमाल की सुरक्षा के लिए शाम को घर से बाहर नही निकलने की सलाह दी।

जनपद अध्यक्ष डौंडी बसंती दुग्गा ने ग्रामीणों के खेत खलिहान में हाथी के द्वारा किये गए नुकसान का जायजा लिया। हाथी ने केकतिपारा, लिमउडीह, खुर्सीटिकुर, जबकसा में धान की खड़ी फसलों का नुकसान किया है। ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने पहल करेगे।

हाथी प्रभावित ग्राम का भ्रमण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा दुबे, प्रमोद दुबे, रत्तीराम कोसमा, मुकेश पौषार्य, पूर्व जनपद सदस्य रेवाराम रावटे, अनिल सुधार, सुनील राठौर, काशीराम निषाद, विवेक मसीह, विलियम, मनीष सेन उपस्थित थे।

Related Post

You cannot copy content of this page