DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपाइयों ने गांधी जी की पुण्यतिथि मनाकर, रेडियो पर सुनी मोदी के मन की बात

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बालोद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात को सुना गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला मंत्री शरद ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा, ग्रामीण मंडल महामंत्री वीरेंद्र साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एकांत पवार उपस्थित रहे। साथ ही जिले भर में मंडल मुख्यालय सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपाईयो ने गांधी की पुण्यतिथि मनाई एवं रेडियो व टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माह के अंतिम रविवार को मन की बात को बडी संख्या में सुना गया।

बिरेतरा में भी मन की बात

बालोद ग्रामीण मंडल के ग्राम बिरेतरा बुथ क्र.59 में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात को सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल मंत्री कुलदीप यादव ,बूथ अध्यक्ष मनहरण साहू ,कवल सिन्हा, संतुराम साहू ,छन्नुराम साहू, कृष्णा साहू, कन्हैया साहू ,मोतीराम साहु, राजू यादव, चंदन साहू ,केसरिया बाई साहू भूषण साहू ,रामस्वरूप ,विष्णु साहू मन्नु साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page