बालोद/ गुण्डरदेही। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 74 वीं पुण्यतिथि विधायक कार्यालय गुंडरदेही में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।उपस्थित कांग्रेसजनों ने बापूजी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के सचिवगण सलीम खान,रवि राय, रामसेवक निषाद,ब्लाक कांग्रेस महामंत्री तामेश्वर देशमुख,अभिषेक यादव,सेक्टर प्रभारी डॉ मानसिंह सार्वा, यशवंत देशमुख, ब्लाक सचिव गोपीराम साहू, रूपचंद जैन, पूनम साहू, लिखन निषाद, इरफान तिगाला, दिलीप यादव, विकराल साहू, रामदास बारले,श्रीमती सरोज साहू सरपंच,लिवांशु साहू, श्रीराम ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बालोद में भी आयोजन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 74 वी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा कांग्रेस भवन बालोद में एवं घड़ी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया । जिसमें जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,महामंत्री रत्तीराम कोसमा,ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी,शहर अध्यक्ष अनिल यादव,जिला उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल,दानी पटेल,महामंत्री शंभू साहू,शहर महिला अध्यक्ष हसीना बेगम,पार्षद पद्मनी नन्नू साहू,पार्षद सतीश यादव,शहर महामंत्री दिनेश्वर साहू, हसमुख टुवानी,जोगेंद्र नाथ योगी,हाजी नवाब तिगाला,रोहित सागर,मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू, गिरीश यादव,एनुराम साहू,अजय यादव,शकील अहमद एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।
