DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुरंग खोदकर चोरी किए थे मोबाइल,3 धराए, 2 निकले नाबालिग, 22 मोबाईल व 24 ईयर फोन बरामद


बालोद। अर्जुंदा पुलिस, साइबर सेल टीम, स्पेशल स्क्वाड ने मिलकर चोरी के मामले का खुलासा किया। जिसमें दो नाबालिग सहित तीन लोग पकड़ाए। चोरी करने वाले लोगों ने बकायदा सुरंग खोदकर दुकान के भीतर पहुंचकर चोरी की थी।
दिनांक 23.01.2022 के रात्रि करीबन 08.30 बजे दुकानदार अपना दुकान बंदकर घर चला गया था। दुसरे दिन दिनांक 24.01.2022 के सुबह 08.30 बजे दुकान का सटर खोलकर दुकान अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दुकान का समान बिखरा हुआ था व दुकान के पीछे दीवाल के नीचे तरफ होल कर सुरंग जैसा बना हुआ था। दुकान में रखे मोबाइल व अन्य समान को चेक किया तो एक नग सैमसंग एम ओ 2 मोबाइल कीमती 8000 , 01 नग इंटेल मोबाइल कीमती 7500. 01 नग विवों 10990, 01 नग विवों वाई 12 जी 11909, 02 नग विवों वाई 3एस मोबाइल जुमला कीमती 18900, 01 नग विवों मोबाइल कीमती 10990. रूपये, 05 नग पेन ड्राइव 32 जीबी प्रतिनग कीमती 350 रूपये , जुमला कीमती 1750 रूपये, 05 नग पेन ड्राइव 64 जीबी प्रतिनग कीमती 500 रूपये जुमला कीमती 2500 रूपये ,10 नग मेमोरी कार्ड 8 जीबी, प्रतिनग कीमती 175 रूपये, जुमला कीमती 1750 रूपये, 12 नग स्पीकर प्रतिनग कीमती 350 रूपये, जुमला कीमती 4200 रूपये, 15 नग ब्लूटुथ नेकबेल्ट प्रतिनग कीमती 540 रूपये , जुमला कीमती 8100 रूपये, सम्पूर्ण जुमला कीमती 86750 रूपये को कोई अज्ञात चोर दुकान के दीवाल को छेद कर सुरंग बनाकर दुकान अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया था। उक्त रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 11/2022 धारा 457, 380,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान डॉग स्क्वाड बालोद के द्वारा घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर डॉग संदेही के घर पहुंचा। जिसके आधार पर और मुखबीर की सूचना पर संदेही गिरीष धनकर पिता यशवंत धनकर, उम्र 20 वर्ष ग्राम डुडिया थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद(छ.ग.) व अन्य 02 अपचारी बालक से पूछताछ करने पर आरोपी गिरीश धनकर व विधि से संघर्षरत बालक द्वारा घटना दिनांक 24.01.2022 के रात्रि 2.00 बजे डुडिया बस स्टैण्ड में बने देवांगन मोबाइल दुकान के दीवाल छेद कर सुरंग बनाकर अन्दर प्रवेश कर दुकान में रखे मोबाइल, इयरफोन को चोरी कर एक बंदन कलर के सीमेंट बोरी में भरकर तीनो रात्रि में ही हल्बीन तरिया मैदान से कुछ दुरी पर बने लखनू ठाकुर के ब्यारा के खराब पैरा को उठाकर चोरी किये गये मोबाइल ,ब्लूटुथ इयरफोन, सामान्य इयरफोन व चोरी में इस्तेमाल लोहे के सब्बल को छिपाकर रखे थे। आरोपी गिरीष धनकर के द्वारा बरामद कराने पर 22 नग मोबाइल, ब्लूटुथ इयरफोन, इयरफोन कुल 24 नग जुमला कीमती 1,03000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी व 02 अपचारी बालक की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव, प्रभारी सायबर सेल रोहित मालेकर, सउनि डोमन सिंह साहू, प्र.आर. विकास सिंह, प्र.आर. भुवनेश्वर मरकाम, आर. राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता आर. महावीर बलदेव महावीर, धर्मेद्र चंद्रवंषी, पुरानिक साहू, कमलेष रावटे, तेजराम साहू का विषेष योगदान रहा।

पढ़िए क्राइम खबर एक साथ

You cannot copy content of this page