DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तूम्हारी शादी किसी और से नही होने दूंगा, तुम्हें भी मार दूंगा और मैं भी मर जाऊंगा, इस तरह बोलकर छेड़खानी और धमकाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, रनचिराई पुलिस ने भेजा जेल

बालोद। बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज करके मंगलवार को आरोपी युवक इंद्रजीत महिपाल निवासी भटगांव को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। घटना 1 दिन पहले की ही बताई जा रही है।

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में लिखाया है कि वह पानी भरने के लिए हैंडपंप के पास गई थी। तभी युवक आया और उससे जबरदस्ती छेड़खानी करते हुए कहने लगा कि तुम्हारी शादी किसी और से नही होने दूंगा, अगर दूसरे से शादी की तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा और फिर मैं भी मर जाऊंगा। आरोपी की धमकी व हरकत से डरी सहमी लड़की ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। फिर परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेंद्र सिंह मीणा एएसपी दौलतराम पोर्ते के मार्गदर्शन व डीएसपी दिनेश सिन्हा के निर्देशन में रनचिराई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला अधिकारी के जरिए पीड़िता का बयान लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506 भा द वि व पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर आज जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page