DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानों के खेतों में आसानी से पहुंचेगा सिंचाई का पानी, नहर लाइनिंग का हुआ भूमिपूजन

देवरीबंगला । खरखरा मोहदीपाठ नहर परियोजना के अंतर्गत उप संभाग अर्जुन्दा द्वारा निर्मित सुरेगांव से जूतियां डिस्ट्रीब्यूटर में सुरेगांव से सिंगारपुर तक नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार थे। अध्यक्षता जनपद सदस्य टेमन देशमुख ने की। जिला कॉन्ग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने नहरों के रखरखाव, मरम्मत तथा लाइनिंग के कार्य बड़े पैमाने पर स्वीकृत कराए हैं। इससे क्षेत्र के टेल में पानी पहुंचाने आसानी होगी। प्रदेश की सरकार किसानों की हर संभव मदद कर रही है। इससे किसानों में खुशी है। वर्तमान में किसानी करने वाले कृषकों की स्थिति में सुधार हुआ है। केंद्र की सरकार किसानों को हलकान करने में लगी है तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है।
इस अवसर पर ग्राम पटेल राजीव देशमुख, सरपंच विष्णु नेताम, मोचन पटेल, कलीन ठाकुर, सुनीति देशमुख सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page