दादु सिन्हा, धमतरी।धमतरी जिले में लगातार बाइक चोरियों की शिकायत आ रही थी। जिसमें धमतरी पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच बाइक मालिकों के द्वारा जिले के अलग अलग थानो में बाइक चोरियों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद धमतरी पुलिस एक्शन मॉड में आ गई वही कुरूद पुलिस के द्वारा विशेष टीम बनाकर क्षेत्र में लगातार अज्ञात आरोपियों को पकड़ने की मुहिम चला रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति के द्वारा मोटरसाइकिल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था। जोकि भरदा क्षेत्र में व्यक्ति को पकड़ा गया।आरोपी के द्वारा गोल मोल जवाब पुलिस को दिया जा रहा था। तब आरोपी ने स्वीकार किया गया कि बगदेहि में चोरी किए हैं।आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ धमतरी शहर के नयापारा राजिम,राजा राव पठार, बालोद तुमगांव, कुरूद,अर्जुनी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों से कुल 9 नग दोपहिया वाहनों को चोरी करना बताया और आरोपियों के कब्जे से 9 नग मोटरसाइकिल कीमती 5 लाख बरामद किया गया ।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
- 01 यमन साहू पिता स्व.प्रहलाद साहू उम्र 19 वर्ष साकिन भरदा थाना कुरूद
02 गनेशु उर्फ गनपत यादव पिता पुज यादव उम्र 22 वर्ष साकिन इंदिरानगर कुरूद
03 भीषम साहू पिता लेख राम साहू* उम्र 19 वर्ष साकिन-भरदा,थाना-कुरूद
04 इशांत यादव पिता शत्रुघन साहू* उम्र 20 वर्ष साकिन भरदा, थाना-कुरूद
05 रेवाराम ध्रुव पिता विमल ध्रुव उम्र 24 वर्ष साकिन-भरदा,थाना-कुरूद।
एक आरोपी फरार है, जिसका नाम विष्णु साहू साकिन भरदा का है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना किया गया है। जिससे और चोरी की वाहन बरामद हो सकते हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद उमेन्द्र टंडन एवं सउनि. पी.एन.ध्रुव,प्रआर. लोकेश नेताम ,प्रआर. अश्वनी बंजारे,आर. राकेश बंजारे, राजू भारद्वाज, त्रिवेंद सिरमोर, मनोज साहू ,टिकेश ध्रुव थाना कुरूद टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।
