DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आधी रात को पत्नी को मारने दौड़ाया था पति, सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर मिली पत्नी की लाश, पुलिस को पति पर हत्या का संदेह, जांच जारी, नवागांव की घटना

घटना स्थल पर टूटी चुड़ी

धमतरी। धमतरी जिले के बिरेझर चौकी अंतर्गत ग्राम नवागांव कचना के एक खेत में महिला की लाश मिली है। गले में साड़ी का फंदा बंधा हुआ है। पहली नजर में ही मामला हत्या का लग रहा है। तो वही पुलिस जब गांव पहुंची तो ग्रामीणों से यह बातें निकल कर आई कि रात को महिला का पति उसे मारने के लिए दौड़ा रहा था। फिर बाद में क्या हुआ किसी को कुछ नहीं मालूम। सुबह उसके घर से आधा किलोमीटर दूर एक खेत में महिला की लाश मिली है। इधर पति कुछ बता नहीं रहा है। पुलिस को संदेह है कि हत्या पति ने की होगी। लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। महिला के सिर पर चोट का निशान भी है। मृतक का नाम पूजा देवांगन पति देवनारायण देवांगन 35 साल बताया जा रहा है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि पूजा और उसके पति देव नारायण के बीच बीती  रात्रि करीब 1 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि देवनारायण पूजा को मारने के लिए घर से दौड़ाया। इसके बाद वह घर आ गया। पूजा के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन रात्रि में वह नहीं मिली। सुबह उसके घर से करीब 5 सौ मीटर की दूरी पर देव कुमार साहू के खेत में उसकी लाश पड़ी हुई मिली।
चौकी प्रभारी शांता लकड़ा ने बताया कि देवनारायण की तबीयत खराब है। इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूजा को अंतिम बार उसी के साथ देखा गया है। देवनारायण कुछ नहीं बता रहा है। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

You cannot copy content of this page