बालोद। जमशेदपुर टाटानगर में में होने वाले राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंफ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। उक्त आयोजन 3 से 6 जनवरी तक हुआ।जिसमे बालोद की रहने वाली पूनम साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर सबजूनियर वर्ग समूह में 84 किलोग्राम कैटेगिरी में रजत पदक जीत कर अपने व बालोद जिला का नाम रौशन किया। लिफ्टिंग का प्रशिक्षण जी, के, अ फिटनेस जिम बालोद में उनके कोच गौतम , शाहरुख उनको प्रशिक्षण देते हैं उक्त प्रतियोगिता की जीत की से उनके घर परिवार के साथ जिम के लोगों ने बधाई दी।

पूनम द्वारा रजत पदक जीतने पर इसे बालोद व छग का गौरव बताते हुए मोहन मंडावी सांसद कांकेर, संगीता सिन्हा विधायक बालोद, पूर्व विधायक द्वय प्रीतम साहू, बिरेंद्र साहू, कृष्ण कांत पवार जिला भाजपा अध्यक्ष, किशोरी साहू जिला महामंत्री भाजपा, डॉ प्रदीप जैन, सोमन साहू जिलाध्यक्ष साहू समाज, विकास चोपड़ा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बालोद, तोमन साहू जिला किसान मोर्चा चन्द्रेश हिरवानी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, प्रेम साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल, कृष्णा राम साहू तहसील अध्यक्ष साहू समाज, जितेंद्र साहू, शरद ठाकुर, कमलेश सोनी, मोहन कलिहारी, शंभु साहू दानेश्वर साहू, जयंत साहू, राजीव शर्मा, बंशी साहू, अजय यादव, नरेंद्र साहू, पार्थ साहू, गजेंद्र यादव सहित राजनीतिक सामाजिक खेल से जुड़े लोगों ने हर्ष जताया।
