DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर-स्थल निरीक्षण करने पहुंचे बैंक मैनेजर ने पकड़ी होम लोन योजना में गड़बड़ी तो ग्राहक ने की बदसलूकी, गुंडरदेही थाने में केस दर्ज 


बालोद। गुंडरदेही में स्टेट बैंक के मैनेजर जाजे माम्मन से मारपीट व बदसलूकी का मामला सामने आया है। मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्रकाश चावड़ा के खिलाफ केस धारा 186,294 के तहत केस दर्ज किया है। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा गुण्डरदेही से प्रकाश चावड़ा निवासी गुण्डंरदेही द्वारा गृह ऋण 18 लाख रूपये मकान बनाने के लिए लिया गया है। जिसमें उसे तीन किस्त का भुगतान किया जा चुका है तथा चौथी एवं आखरी किस्त का भुगतान किया जाना शेष है। जिसे मौका निरीक्षण पश्चात ही किया जाता है।

इस संबंध में मैं 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे स्वयं मौका निरीक्षण करने प्रकाश द्वारा निर्माणाधीन मकान अर्जुन्दा तिराहा दुर्ग रोड गया था। जहां पर प्रकाश मिला।  मैने उसके द्वारा बनाये जा रहे मकान को देखा तो लोन लेने हेतु पेश किये गये नक्शा के विपरीत पाया तथा उनके द्वारा मकान के जगह दुकान निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर मैने आपति की तथा उनके द्वारा बनाये जा रहे दुकान का मोबाईल से फोटो लेने का प्रयास किया गया तो वह मोबाईल को धक्का देकर गिरा दिया और फोटो नही लेने दिये तथा वह मेरे साथ की गंदी गंदी गालिया देते हुए बार बार नये नये कानून बताते हो बोलकर गंदी गंदी गालिया दिया। मैं उक्त कार्य बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक होने के नाते शासकीय कार्य में गया था। जिसमें बाधा पहुचाते हुए मेरे द्वारा निरीक्षण के ले गये दस्तावेज को खिचने का प्रयास किया। बैंक के काम में व्यस्त होने के कारण उन्होंने सोमवार को थाने में केस दर्ज कराया है।

You cannot copy content of this page