DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो लोगों ने लगाया मौत को गले, यह है वजह कोई पत्नी के गम में था तो कोई था बीमार

बालोद। जिले के दो थाना क्षेत्र के 2 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की है। पुलिस मर्ग कायम कर दोनों मामले में जांच कर रही है। पहला मामला रन चिराई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोरगहन का है। जहां रहने वाले मुकेश कुमार देशलहरे उम्र 21 साल ने अपने घर में ही फांसी लगा ली ।बताया जाता है कि वह काफी लंबे समय से बीमार था। गुंडरदेही व बालोद के अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। इधर दूसरी घटना डौंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम कसही में हुई है। जहां 65 वर्षीय सोनू राणा ने गांव से बाहर एक पेड़ पर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि 15 दिन पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी के जाने के बाद वह गुमसुम रहता था। दोनों ही मामलों में पुलिस प्रमुख रूप से आत्महत्या की वजह इन्हीं बातों को मानकर चल रही है। आगे की जांच जारी है।

You cannot copy content of this page