DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर अजीत जोगी के कट्टर समर्थक रहे राजेंद्र राय ने थाम लिया है भाजपा का दामन, देखिये जनता कांग्रेस छोड़ने व कांग्रेस में ना जाने की और क्या-क्या वजह बताई उन्होंने

बालोद। पूर्व व प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद से उनके कट्टर समर्थक रहे गुंडरदेही के पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने छग जनता कांग्रेस को अलविदा कर अब भाजपा का दामन थाम लिया है। इस बात की पुष्टि उन्होंने स्वयं डेली बालोद न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान की। उन्होंने कहा कि विधिवत भाजपा में प्रवेश कुछ दिनों बाद होगा। जब रायपुर में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की ओर से किसी आयोजन के दौरान बुलावा आएगा ।उन्होंने भाजपा में औपचारिक प्रवेश कर ही लिया है और वे उनके लिए काम भी शुरू कर दिया है। बीते दिनों मरवाही में चुनाव प्रचार के दौरान भी वे भाजपा के कार्यक्रम में दिखे।

उन्हें देखकर पूर्व मुख्यमंत्री ने मंच पर बैठाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई और यहीं से उनके भाजपा में प्रवेश के कयास लगाए जा रहे थे। उन्होंने स्वयं इसकी पुष्टि कर दी है कि वे भाजपा में प्रवेश ले लिए हैं। लेकिन विधिवत प्रवेश कुछ दिनों बाद होगा। भाजपा में प्रवेश के हिसाब से उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है और भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार भी कर रहे हैं। जब हमने उन्होंने इस तरह भाजपा में प्रवेश का कारण पूछा तो उन्होंने कुछ प्रमुख वजह बताई। जो इस तरह हैं।

मोदी के कार्यो ने किया मुझे बहुत प्रभावित

पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने विशेष बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश विकास को लेकर लिए गए बड़े बड़े फैसले और उनके कार्यो ने उन्हें काफी प्रभावित किया और यही वजह है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में सक्रियता कम करके भाजपा की ओर रुझान लगाया था और भाजपा के बड़े नेताओं जैसे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित अन्य दिग्गजों से उनकी लगातार इस संबंध में चर्चा भी होती रही थी।

कांग्रेस हो रही कमजोर इसलिए वहां जाना बेकार था

राजेंद्र राय ने कहा कि कांग्रेस लगातार छत्तीसगढ़ में कमजोर हो रही है। इसलिए वह छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस में नहीं जाना चाहते थे और उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। मोदी के विचारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया ।

15 साल तक हुआ विकास अब हम विकास ठप हो गया

फ़ाइल फ़ोटो -पहले पूर्व सीएम से कई विकास कार्य की स्वीकृति मिली

राजेंद्र राय ने विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि 15 साल जब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कई विकास कार्य किए। यहां तक कि जब वे कांग्रेस से विधायक थे तब भी उनके क्षेत्र के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्य स्वीकृत किया और उनकी मांगों को प्रमुखता से सुना गया और उनके क्षेत्र की कई बड़ी-बड़ी मांगे पूरी भी हुई। इस बात को आज भी याद करते हैं लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है। विकास मानो ठप हो गया है। पूरी तरह से विकास रुक गया है। जिसके चलते वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है और इसीलिए उन्होंने भाजपा की ओर ध्यान देना शुरू किया और अब भाजपा में शामिल होकर वे उन्हीं के साथ काम करना चाहते हैं।

सरपंचों तक का नहीं हो रही सुनवाई

राजेंद्र राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सरपंच तक का काम भी नहीं हो पा रहा है। कई सरपंच पंच उनके पास शिकायत लेकर आते हैं कि सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जब भाजपा की सत्ता थी तो कई काम आसानी से हो जाया करते थे। लेकिन अब कोई सुनने वाला नहीं है। यह बातें उन्हें बहुत पीड़ा देती है कि ऐसा भी दिन आएगा किसी ने सोचा नहीं था। इसलिए उन्होंने भाजपा शासन काल के कार्यों व उनकी तत्परता पूर्ण कार्यशैली को जानते हुए भाजपा में जाना उचित समझा और अब वे उसी के साथ चलेंगे।

You cannot copy content of this page